अगर हमें अचानक बुखार आ जाता है तो हम सोचते हैं – वायरल होगा, ठीक हो जाएगा। लेकिन अगर पेट में लगातार दर्द हो, bleeding हो, jaundice हो या पेट में कोई गांठ महसूस हो, तो सबसे पहले मन में एक ही डर आता है – कहीं ये पेट का Cancer तो नहीं?
हर व्यक्ति के मन में इस शब्द से सबसे ज्यादा डर बैठा होता है। और जब diagnosis confirm हो जाता है, तो हर patient के मन में दूसरा सबसे बड़ा सवाल होता है, जो लगभग हर patient मुझसे पूछता है:
“सर, ऑपरेशन के बाद क्या मैं पूरी तरह से ठीक हो जाऊंगा? क्या कैंसर वापस तो नहीं आएगा?”
Medical science में इस प्रक्रिया को Cancer Recurrence या दोबारा हो जाना कहते हैं। आज हम इसी विषय पर विस्तार से बात करेंगे।
Surgery के बाद Follow-up क्यों जरूरी है?
मान लीजिए किसी patient को stomach cancer है। हमने सभी जांचों के बाद पाया कि यह ऑपरेशन से निकाला जा सकता है। हमने successfully surgery करके cancer वाला हिस्सा हटा दिया।
हटाया हुआ हिस्सा फिर Biopsy के लिए जाता है, जिससे हमें उसका सही Stage पता चलता है – Stage 1, Stage 2, Stage 3 या Stage 4 (Advanced Stage)।
इसके बाद हम patient को 7 दिन बाद stitches check करने के लिए बुलाते हैं, फिर 1 महीने बाद diet और routine tests के लिए। लेकिन असली और सबसे महत्वपूर्ण follow-up होता है जो 3 महीने, 6 महीने या सालाना (Annual) interval पर होता है।
यह Follow-up हम इसलिए करते हैं ताकि यह पता चल सके कि कहीं Cancer वापस तो नहीं आ रहा है।
कैंसर वापस क्यों आता है? क्या Surgery में कोई कमी रह गई थी?
बहुत से patients पूछते हैं – “सर, क्या मेरा ऑपरेशन पूरा ठीक नहीं हुआ था? क्या अंदर कुछ गांठ रह गई थी?”
इसका जवाब इतना simple नहीं है। जब हम CT Scan या MRI देखकर ऑपरेशन करते हैं, तो हम सिर्फ वही हिस्सा नहीं निकालते जो खराब दिख रहा है। हम उसके साथ-साथ एक extra normal tissue भी निकालते हैं। इस extra tissue को हम Surgical Margins कहते हैं।
अगर सारे margins negative आ गए, तो इसका मतलब है कि technically surgery पूरी तरह से complete थी। फिर भी Recurrence हो सकता है, और इसके कई कारण हैं:
मुख्य कारण है – Microscopic Disease
इसे ऐसे समझिए – जब गांठ stomach में बनती है, तो वह धीरे-धीरे stomach की सारी layers को involve कर लेती है। फिर उस गांठ से cancer के cells टूटकर बगल की Lymph Nodes (ग्रंथियों) में पहुंच जाते हैं।
अगर वहां से cells blood के रास्ते Liver या Lungs में पहुंच गए, तो बीमारी अब अपने मुख्य स्थान से निकलकर दूर के अंगों तक पहुंच गई।
एक surgeon जो कुछ अपनी आंखों से देख सकता है या हाथों से महसूस कर सकता है, वह उसी को हटा सकता है। जो microscopic cells हैं, जो सामान्य आंखों से नहीं दिख सकते और जो CT, MRI या PET Scan में भी detect नहीं होते, उन्हें हम remove नहीं कर सकते। और यही cells कुछ महीनों या सालों बाद वापस बढ़ जाते हैं, इसी को Recurrence कहते हैं।
Recurrence के अन्य कारण:
a) Tumor Biology: कुछ cancers का nature बहुत aggressive होता है, वे बहुत तेजी से बढ़ते हैं। कुछ cancers slow-growing होते हैं।
b) Patient का Genetic Profile: Patient की अपनी immunity और tumor की किस्म भी Recurrence को बढ़ावा देती है।
Cancer Recurrence कितने प्रकार का होता है?
Recurrence मुख्य रूप से 3 प्रकार का होता है:
1. Local Recurrence: कैंसर ठीक उसी जगह पर वापस आ गया जहाँ से उसे हटाया गया था।
2. Regional Recurrence: कैंसर ठीक उसी जगह पर नहीं, बल्कि उसके आस-पास के organs या lymph nodes में वापस आया है।
3. Distant Recurrence: जहां से कैंसर निकाला था वहां सब ठीक है, लेकिन कैंसर के कण दूर के अंगों जैसे Liver, Lungs, Brain या हड्डियों में चले गए हैं।
जैसे Rectum (मलाशय) का कैंसर एक बहुत ही सीमित जगह – Pelvis में होता है। वहां जगह कम होने के कारण extra margin लेना संभव नहीं हो पाता, इसलिए वहां Local Recurrence का risk थोड़ा ज्यादा रहता है।
हम Recurrence को कैसे पकड़ते हैं? (How we detect Recurrence)
Regular follow-up में हम 3 चीजें करते हैं:
1. Clinical Examination: Patient को कोई weight loss हो रहा है? पेट में दोबारा कोई दिक्कत तो नहीं आ रही?
2. Blood Tests और Tumor Markers: जैसे Large Intestine के कैंसर में हम CEA नामक tumor marker को check करते हैं। अगर गांठ वापस आ रही है तो CEA का level अक्सर बढ़ने लगता है।
3. Scanning: Regular interval पर पेट का Ultrasound, CT Scan या PET Scan करवाते हैं ताकि यह देखा जा सके कि कहीं गांठ दोबारा तो शुरू नहीं हुई।
अगर Recurrence हो गई तो क्या ये कहानी का अंत है?
बिल्कुल नहीं।
अगर Recurrence को जल्दी पकड़ लिया गया (Early Stage पर), तो हम उसको दोबारा operate करके हटा सकते हैं और patient फिर से पूरी तरह से ठीक हो सकता है।
कई बार Recurrence ऐसे vital organs को involve कर लेती है कि उसको हटाना possible नहीं होता। ऐसी स्थिति में surgery या अन्य therapy इसलिए दी जाती है ताकि patient को Recurrence की वजह से जो problems हो रही हैं, उनमें आराम मिल सके।
Recurrence से कैसे बचा जा सकता है? Chemotherapy का Role
जब primary disease को हटाया जाता है, तब उसकी Stage का पता चलने पर आपका operating surgeon अपनी Multidisciplinary Team के साथ discuss करके यह तय करता है कि क्या आपको operation के बाद किसी Additional Therapy की जरूरत है या नहीं।
यह Additional Therapy हो सकती है:
- Chemotherapy
- Radiation Therapy
- Immunotherapy
हमने पूरी बीमारी हटा दी, लेकिन उन microscopic कोशिकाओं को destroy करने के लिए जो आंखों से नहीं दिखीं, हमें कई patients में chemotherapy देने की जरूरत होती है। इसीलिए हम कहते हैं कि “हमने गांठ पूरी तरह से निकाल दी है, लेकिन दोबारा आने के chances को कम करने के लिए आपको कीमोथेरेपी करानी पड़ेगी।”
यह ध्यान रखना जरूरी है कि Chemo और Radiation देने के बावजूद भी इस बात की 100% guarantee नहीं होती कि Recurrence नहीं होगी। लेकिन इससे इसके होने की संभावना बहुत कम हो जाती है।
यह जानकारी इसलिए महत्वपूर्ण है ताकि आप अपने और अपने परिवार के साथ इस journey में एक trustworthy और responsible हिस्सा बन सकें और इस बीमारी को बेहतर तरीके से समझ कर इससे बाहर निकल सकें।
FAQs
Q1. Cancer surgery ke baad cancer wapas aane ke kitne chances hote hain?
Ans: Ye cancer ke stage, type aur biology par depend karta hai. Early stage me chances kam (10-15%) aur Stage 3 me zyada (40-50%) ho sakte hain. Regular follow-up aur chemo se is risk ko kam kiya ja sakta hai.
Q2. Cancer recurrence ke symptoms kya hain?
Ans: Wajan ka achanak kam hona, pet me dard, bhookh na lagna, thakan, tumor marker (CEA) ka badhna.
Q3. Kya recurrence ke baad ilaaj possible hai?
Ans: Haan, agar recurrence early detect ho jaye to dobara surgery ya chemo-radiation se ilaaj possible hai.
